फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The Minister-in-charge took a tough stance regarding the apathy shown towards road, electricity, flood, and health services.

Ballia News: प्रभारी मंत्री ने सड़क, बिजली, बाढ़ और स्वास्थ्य सेवाओं में उदासीनता पर की सख्ती

Fri, 14 Aug 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The Minister-in-charge took a tough stance regarding the apathy shown towards road, electricity, flood, and health services.
बलिया। प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था एवं विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। प्रभारी मंत्री ने सड़क, बिजली, बाढ़ और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अधिकारियों की नकेल कसी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों में तेजी लाने और शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने में किसी तरह की कोताही न बरती जाए। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने शासन द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

कहा कि जिले में विद्युत कटौती की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। विद्युत लाइन में खराबी आने पर तत्काल उसे ठीक कराया जाए। साथ ही एनएच-31 गाजीपुर-बलिया-उत्तर प्रदेश-बिहार राज्य सीमा (ग्रीनफील्ड) सेक्शन के फोरलेन निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने निर्माण कार्य में तेजी लाकर इसे जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। वहीं एनएच- 727 बी नवलपुर-सिकंदरपुर मार्ग के निर्माण को वर्ष 2027 तक पूरा कराने के लिए कहा। बक्सर-भरौली के बीच निर्माणाधीन पुल की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को निर्देश दिए कि बलिया-गाजीपुर तुर्तीपार मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य में भी तेजी लाने और लगातार निगरानी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed