सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jitendra Bahadur became the President of Civil and Satendra became the General Secretary.

Ballia News: सिविल के अध्यक्ष बने जितेंद्र बहादुर और महासचिव सतेंद्र

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Jitendra Bahadur became the President of Civil and Satendra became the General Secretary.
दि सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत करते अ​धिव
विज्ञापन
बलिया। सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ। अध्यक्ष पद पर जितेंद्र बहादुर सिंह ने 225 मत प्राप्त किए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सिद्धनाथ राय को कुल 134 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद पर जितेंद्र को 91 मतों से जीत मिली।
Trending Videos

वही, महासचिव पद पर सतेंद्र कुमार सिंह ने 232 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। हेमंत तिवारी को 84 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पीयूष सिंह ने 215 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी राधेश्याम पांडे को 66 मतों से शिकस्त दी है। शेष पदों पर पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचन घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव का परिणाम घोषित करने के उपरांत चुनाव अधिकारी व वरिष्ठ अधिवक्ता सिविल विद्यासागर मिश्रा एवं वरिष्ठ अधिवक्ता चुनाव अधिकारी पीएन ने हारे प्रत्याशियों को ईमानदारी से मेहनत करने की नसीहत दी और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed