{"_id":"69b45442d0b74af939048ac7","slug":"kisan-samman-nidhi-amount-of-rs-6880-crore-reached-the-accounts-of-344-lakh-farmers-ballia-news-c-190-1-bal1002-159497-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सम्मान निधि: 3.44 लाख किसानों के खाते में पहुंची 68.80 करोड़ की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सम्मान निधि: 3.44 लाख किसानों के खाते में पहुंची 68.80 करोड़ की धनराशि
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की बहुप्रतीक्षित 22वीं किस्त शुक्रवार को जारी कर दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से एक क्लिक के माध्यम से देश भर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में धनराशि स्थानांतरित की।
इसमें बलिया जिले के 3.44 लाख पात्र किसानों के खातों में कुल 68.80 करोड़ रुपये की सम्मान निधि पहुंची है। योजना की राशि मिलते ही रबी की फसल की तैयारी में जुटे अन्नदाताओं के चेहरे खिल उठे। जिला प्रशासन की ओर से जनपद के सभी ब्लॉकों और किसान सेवा केंद्रों पर प्रधानमंत्री के संबोधन के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि पहुँचने लगी है। कुछ किसानों के खातों में तकनीकी कारणों या ई-केवाईसी पूर्ण न होने से विलंब हो सकता है, जिसे शीघ्र ही दुरुस्त कर लिया जाएगा।
हल्दी क्षेत्र के बेलहरी ब्लॉक स्थित ड्वाकरा हॉल में किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया। यहां एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री का भाषण दिखाया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को सलाह दी कि वे आगामी किस्तों का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी और बैंक खाते की आधार सीडिंग का कार्य समय रहते पूर्ण कर लें। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान छितेश्वर तिवारी, बाबूराम यादव, आदित्य कुमार, नमो नारायण सिंह और बड़ी संख्या में स्थानीय किसान मौजूद रहे।
Trending Videos