{"_id":"69f619e01e0e81fe950d8697","slug":"lashing-out-in-ballia-former-bihar-minister-mukesh-sahni-launched-an-attack-on-bjp-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बलिया में बरसे बिहार के पूर्व मंत्री, बोले- संजय निषाद की राजनीतिक हत्या करने की तैयारी में है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बलिया में बरसे बिहार के पूर्व मंत्री, बोले- संजय निषाद की राजनीतिक हत्या करने की तैयारी में है भाजपा
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 02 May 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
सार
Ballia News: संजय निषाद को मुकेश सहनी ने चुनौती दी। कहा कि यूपी में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। कहा कि संजय निषाद हो या मुकेश सहनी हों अपने दम पर कोई नेता नहीं बना है बल्कि निषाद समाज के लोगों के समर्थन से नेता बने हैं।
बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने शनिवार को नगर के एक होटल में प्रेस वार्ता में कहा कि पिछले 11 वर्षों से वे यूपी में निषाद आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस लड़ाई के कारण ही भाजपा ने बिहार के हमारे विधायकों को खरीद लिया। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि संजय निषाद हो या मुकेश सहनी हों अपने दम पर कोई नेता नहीं बना है बल्कि निषाद समाज के लोगों के समर्थन से नेता बने हैं।
Trending Videos
कहा कि 2016 में मैं पहली बार आया था। इसके बाद 2021 में मजबूती से यूपी आया। इसके बाद संजय निषाद भाजपा के साथ चले गए। उनके लिए परिवार जरूरी है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा संजय निषाद को राजनीतिक हत्या करने की तैयारी में है। 2027 में जो चुनाव होने वाला है उसमें वे ट्रैक से बाहर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुकेश सहनी ने घोषणा करते हुए कहा कि वीआईपी यूपी में पूरी ताकत से संगठन को मजबूत करने में जुटी है। आगामी विस चुनाव में हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने साफ लहजे में संजय निषाद को बड़ा भाई बताते हुए नसीहत देते हुए कहा कि वे समाज के हक और अधिकार की लड़ाई लड़े।
कहा कि वीआईपी 25 जुलाई से 101 दिन की यात्रा शुरू होगी और लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने संजय निषाद को चुनौती देते हुए कहा कि छह महीने के अंदर वे भाजपा से निषाद के लिए आरक्षण दिलाए और नहीं तो भाजपा को छोड़ दें और इंडिया गठबन्धन आये। कहा कि जितनी भी सीटें हमारे हिस्से आएगी उसमे 90 प्रतिशत निषाद समाज के लोगों को टिकट दूंगा। इस मौके प र राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजा राम बिंद, राजाराम बिंद,कमलेश वर्मा,श्रीकांत चौधरी,सोनू गौतम, सियाराम बिंद, अजय साहनी, रवीन्द्र निषाद आदि मौजूद थे।
