फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Last rites performed after an FIR was registered against six accused in the case of Sameer's death.

Ballia News: समीर की मौत के मामले में छह आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अंतिम संस्कार

Thu, 09 Jul 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Last rites performed after an FIR was registered against six accused in the case of Sameer's death.
चितबड़गांव। शहर से सटे जलालपुर निवासी समीर (17) का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने के मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

किशोर के पिता संजय पटेल ने बेटे की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो परिजनों ने दाह संस्कार से इन्कार कर दिया और एनएच-31 पर जाम करने की चेतावनी दी। सूचना पर सदर कोतवाल प्रवीण सिंह, फेफना और गड़वार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


चितबड़ागांव थानाध्यक्ष बृजेश सिंह देर शाम जलालपुर पहुंचे और किशोर के पिता संजय पटेल से तहरीर पर तेज प्रकाश गुप्ता, शिवम गुप्ता, अभिषेक, अजय पटेल, अतुल वर्मा तथा वेदप्रकाश गुप्ता निवासी चितबड़ा गांव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने एफआईआर की प्रति परिजनों को सौंपी, जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हुई। पूरे घटनाक्रम के दौरान करीब पांच घंटे तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के आगे पुलिस बेबस नजर आई, करीब एक घंटे बाद महिला पुलिस के पहुंचने पर हंगामा कर रही महिलाओं को शांत कर सड़क किनारे किया। मौके पर पहुंचे सपा नेता अनिल राय और जिला पंचायत सदस्य मिंटू खान ने परिजनों को सांत्वना दी तथा प्रशासन पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया।
थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

-------------
गाजीपुर बॉर्डर पर रेलवे ट्रैक पर मिला था शव


छह जुलाई की शाम समीर पटेल का शव गाजीपुर सीमा के पास करीमुद्दीनपुर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था। घटना के बाद से ही परिजन इसे हत्या बता रहे हैं, जबकि पुलिस प्रारंभिक तौर पर मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही थी। इस बीच घटना से पहले चितबड़ागांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा समीर को अपने लड़की के साथ पकड़ कर पिता संजय पटेल को फोन पर कथित धमकी देने का ऑडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed