सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lord Parshuram's birth anniversary was celebrated with great pomp across the district.

Ballia News: जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram's birth anniversary was celebrated with great pomp across the district.
नगर के बाबा भृगु मंदिर परिसर में परशुराम जयंती पर अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते कार्यक्
विज्ञापन
बलिया। अक्षय तृतीया पर रविवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जय परशुराम सेवा समिति के नेतृत्व में 21 ब्राह्मणों की ओर से स्वास्ति वाचन के बाद रोहित आचार्य के नेतृत्व में काशी की तर्ज पर मां गंगा की आरती की गई।
Trending Videos

कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को भगवान परशुराम की तस्वीर वाला कैलेंडर और परशुराम चालीसा का वितरण किया गया। सभी को साफा बांधकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद सनातन पांडेय को हिमांशु त्रिपाठी ने चांदी का मुकुट देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री तारकेश्वर मिश्र, अवध बिहारी चौबे, अशोक पाठक, उमाशंकर पाठक, देवेन्द्र दूबे, ओमप्रकाश दुबे, अवधेश त्रिपाठी रहे। वक्ताओं ने भगवान परशुराम जी के जीवन पर विस्तार से चर्चा की। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जनक पाण्डेय, वरुण तिवारी, अमित दुबे, सौरभ पाठक, चंदन ओझा, आदर्श मिश्रा झब्बू आदि ने अतिथियों को फरसा भेंट किया। विपुल चौबे, विपुल पाण्डेय, हैप्पी मिश्र, राहुल पाण्डेय, रानू पाठक, सत्येंद्र कुंवर ने स्मृति चिह्न वितरित किया। अध्यक्षता जनार्दन राय व संचालन सुशील पाण्डेय कान्ह जी ने किया। कार्यक्रम में संजय उपाध्याय, अनिल राय, शशिकांत चतुर्वेदी, केशरीनंदन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। रूपेश चौबे ने सबके प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



परशुराम के जयकारे से गूंजा वातावरण
बांसडीह। भगवान परशुराम की जयंती पर रविवार को डाकबंगला पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में प्रबुद्ध समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। आयोजित कार्यक्रम में भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा, राकेश मिश्रा, अनिल पांडेय, डा़ सुशील पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
अक्षय तृतीय पर लिया कन्याओं के विवाह का संकल्प
बलिया। शहर के जापलिनगंज स्थित दुर्गा मंदिर के सार्वजनिक हाॅल में भगवान परशुराम की जयंती पर मुख्य अतिथि ओमप्रकाश तिवारी ने अगले वर्ष से इस अवसर पर निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन का संकल्प लिया। उन्होंने ब्राह्मण समाज को जाति के संकीर्ण दायरे में बांधने वालों को आड़े हाथों लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शिवकुमार मिश्र ने की। नेतृत्व सदर विधानसभा क्षेत्र के नेता ओमप्रकाश तिवारी ने किया । कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी, अरविंद शुक्ला, ज्ञान प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
जब-जब अत्याचार बढ़ा, परशुराम का हुआ अवतरण
बलिया। परशुराम सेवक समिति कुंवर सिंह चौराहा की ओर से आनंद नगर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय ने कहा कि भगवान विष्णु के अवतार परशुराम ने असत्य और अन्याय के खिलाफ फरसा उठाया था। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख हनुमानगंज संजय तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम हमारे आराध्य देव हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी बृजेश सिंह गाट ने कहा कि सभी वर्ग के लोगों के लिए भगवान परशुराम एक आदर्श है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सौरभ पाठक, मोनू पांडेय, विपुल चौबे, विक्की चौबे, एडवोकेट जय प्रकाश पांडेय मौजूद रहे।
परशुराम जयंती पर किया सुंदरकांड का पाठ
बलिया। जनऊपुर गांव में परशुराम जयंती पर हनुमान मंदिर परिसर में सुंदरकांड का पाठ हुआ। हवन के बाद आकर्षक झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा निकाली गई। गोष्ठी में जनऊबाबा साहित्यिक संस्था निर्झर के अध्यक्ष धनेश पांडेय ने कहा कि समाज में ब्राह्मण का एक अलग सम्मान है। इनकी पहचान भगवान परशुराम द्वारा स्थापित आदर्शों से है। इसे धूमिल न होने दें। बाबा परशुराम युवा मंच के अध्यक्ष सक्षम पांडेय, मंत्री अभिषेक पाण्डेय पांडेय ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद पं.प्रेमनारायन पांडेय एवं संचालन निरंजन पाण्डेय ने किया।
शास्त्र बुद्धि और शस्त्र रक्षा का प्रतीक
बैरिया। मुराडीह (बेलहरी) डाक बंगले के पास भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा के विधानसभा क्षेत्र बैरिया के वरिष्ठ नेता एवं अध्यक्ष क्रय विक्रय सहकारी समिति बैरिया सीबी मिश्र रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ़ विजय कुमार तिवारी एवं आभार ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष हरेराम दूबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed