{"_id":"6a3ce03eceb54f478c093fde","slug":"man-injured-in-road-accident-dies-due-to-absence-of-doctor-in-ballia-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: डॉक्टर के अभाव में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत, कार्रवाई की मांग कर परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: डॉक्टर के अभाव में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत, कार्रवाई की मांग कर परिजनों ने किया हंगामा
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:31 PM IST
विज्ञापन
सार
Ballia News: बलिया में सड़क हादसे में घायल एक शख्स की इलाज के अभाव में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ट्रॉमा सेंटर से इमरजेंसी तक भागते रहे लेकिन एक दूसरे की जिम्मेदारी बताकर चिकित्सकों ने इलाज करने से इंकार कर दिया। जिससे मरीज ने दम तोड़ दिया।
घटनास्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बलिया जिले के फेफना थाना के खोरीपाकर गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार अविनाश प्रजापति (38 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
ट्रामा सेंटर में चिकित्सक के अभाव में परिजन घायल अविनाश को इलाज के लिए इमरजेंसी व ट्रॉमा सेंटर के बीच चक्कर लगाते रहे। इमरजेंसी के चिकित्सक ने ट्रॉमा सेंटर की जिम्मेदारी बता कर देखने से इंकार कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सक न होने से दर्द से तड़पते अविनाश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, खड़े वाहन में घुसी बरात से लौट रही मैजिक; दो की मौत
इलाज के अभाव में अविनाश को मरता देख परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराने में जुट गई। वहीं परिजन लापरवाह चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। अस्पताल में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। इस बाबत सीएमएस डॉक्टर एसके यादव ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।