{"_id":"6a70424cae7394d19d058a89","slug":"middle-aged-man-murdered-in-attack-with-sticks-and-bricks-police-forces-reched-in-ballia-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में खूनी संघर्ष: लाठी- डंडे और ईंट से हमला कर अधेड़ की हत्या; दो थानों की पुलिस फोर्स मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में खूनी संघर्ष: लाठी- डंडे और ईंट से हमला कर अधेड़ की हत्या; दो थानों की पुलिस फोर्स मौके पर
Mon, 03 Aug 2026 12:55 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:55 PM IST
सार
Ballia News: बलिया जिले में लाठी-डंडे और ईंट से हमला कर अधेड़ की हत्या कर दी गई। गांव में तनाव का माहौल है। दो पड़ोसियों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले के दुबहड़ थाना क्षेत्र के नगवा गांव में करीब दो दशक पुराने जमीनी विवाद ने रविवार की शाम खूनी रूप ले लिया। पट्टीदारी को लेकर हुए विवाद में 58 वर्षीय राजदेव पाठक की लाठी-डंडे और ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। दो थाने की फोर्स तैनात है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
नगवा गांव निवासी राजदेव पाठक अपने पड़ोस के काशी यादव के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान उनके पट्टीदार व पड़ोसी उत्कर्ष पाठक पुरानी जमीनी रंजिश और पट्टीदारी विवाद को लेकर वहां पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान लाठी-डंडे और ईंट से राजदेव पाठक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दुबहड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; सावन सोमवार विशेष: शिव को 'महादेव' नाम त्रिलोचन घाट पर मिला, बाबा विश्वनाथ के पीआरओ हैं गोकर्णेश्वर
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) संजय वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पुरानी पट्टीदारी और जमीनी विवाद से जुड़ा है। मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर दुबहड़ थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। नामजद अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुरानी रंजिश में हुई इस हत्या से नगवा गांव में दहशत और शोक का माहौल है।