{"_id":"69c986750919f0cbb60016d5","slug":"misbehavior-with-mining-officer-during-checking-fir-against-four-truck-drivers-ballia-news-c-190-1-ana1001-160633-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: चेकिंग के दौरान खनन अधिकारी से बदसलूकी, चार ट्रक चालकों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: चेकिंग के दौरान खनन अधिकारी से बदसलूकी, चार ट्रक चालकों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
नरही। यूपी-बिहार बाॅर्डर पर स्थित भरौली गोलंबर पर रविवार को जिला खनन अधिकारी सौरभ कुमार से ट्रक चालकों ने बदसलूकी की। खनन अधिकरी सौरभ कुमार की तहरीर पर पुलिस ने चार ट्रक चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
नरही थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह करीब दस बजे खनन अधिकारी सौरभ कुमार ट्रकों की चेकिंग कर रहे थे। बिहार से बालू लादकर आ रहे चार ट्रकों के चालक खनन अधिकारी से चेकिंग को लेकर उलझ गए। खनन अधिकारी के तहरीर पर ट्रक चालक अश्विनी सिंह, मन्नू सिंह यादव निवासी कठार भांवरकोल गाजीपुर, धीरज निवासी कनुआन भांवरकोल गाजीपुर, रंजीत कुमार देवधीया नगरा के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
खनन विभाग की ओर से भरौली गोलंबर पर आईएसटीपी शुल्क के लिए सघन चेकिंग की जा रही है। तीन शिफ्ट में टीमें जांच करती हैं। बिहार से बालू लेकर यूपी में आने वाले एक ट्रक से आईएसटीपी शुल्क के रूप में दो से तीन हजार रुपये वसूला जाता है। शुल्क से बचने के लिए ट्रक चालक नंबर प्लेट को कपड़े से ढक कर या कालिख पोत कर बॉर्डर पार करते हैं। नंबर प्लेट न दिखाई देने पर बाॅर्डर पर लगे सीसीटीवी कैमरों से बच जाते हैं। इस समय गाजीपुर जिले में भी खनन विभाग के सख्त रवैया के चलते भांवरकोल में बड़े पैमाने पर ट्रकों का चालान किया जा रहा है। दोनों जगह की चेकिंग से ट्रक चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। खनन विभाग ने विगत दो महीने में दो करोड़ रुपये के राजस्व की वसूली की थी।
Trending Videos