सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   New momentum for clay art, 35 eligible people get electric potter's wheels

Ballia News: माटीकला को नई रफ्तार, 35 पात्र लोगों को मिले विद्युत चालित चाक

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
New momentum for clay art, 35 eligible people get electric potter's wheels
नगर के चंद्रशेखर उद्यान में एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लाभा​र्थियों के साथ प
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की ओर से एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम बुधवार को चंद्रशेखर उद्यान में हुआ। 35 पात्र लोगों को विद्युत चालित चाक दिए गए। 10 हजार तक मुक्त ऋण भी मिला।
Trending Videos

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। परिवहन मंत्री ने कहा कि मिट्टी से निर्मित वस्तुओं को बढ़ावा देने और कुम्हार समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नि:शुल्क विद्युत चालित चाक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि 17 विकास खंडों के ग्राम प्रधानों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ा गया है। लाभार्थियों को 10 हजार रुपये तक का मुक्त ऋण भी प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान 17 ब्लाॅक के 34 ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत माटीकला टूल किट (विद्युत चालित चाक) 35 पात्र लाभार्थियों को वितरित की गई। इसके साथ ही माटीकला टूल किट के तहत पागमील मशीन 5 लाभार्थियों को प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संस्कृति गुप्ता, बड़ी संख्या में कुम्हार समुदाय के लोग, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
----------------------
मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनेगा : दयाशंकर

बलिया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत का लोहा मानते हुए उम्मीद से देख रही है। प्रधानमंत्री इस्राइल दौरे पर हैं और दुनिया भर में भारत का मान-सम्मान व गर्व को बढ़ा रहे हैं। मंत्री बुधवार को उद्यान विभाग परिसर में आयोजन मिट्टी कला में चयनित पात्रों को उपकरण वितरण के बाद पत्रकारों से बातचीत में बोल रहे थे। कहा कि भारत दुनिया का विश्व गुरु मोदी जी के नेतृत्व में एक दिन अवश्य बनेगा। वे जब प्रधानमंत्री बने थे, तब भारत आर्थिक ताकत के मामले में दसवें नंबर पर था। आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बन गया है। 2047 तक भारत दुनिया का सबसे ताकतवर और विकसित भारत बन जाएगा और ग्लोबल लीडर बनकर उभरेगा। देश के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह समर्पण और उनके द्वारा किया जा रहा विकास उन्हें दुनिया भर में जहां भी जाता है, सम्मान दिलाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed