सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nidhi, Ragini, Pawan, and Arjun proved their mettle in the BPSC exam and became officers.

Ballia News: निधि, रागिनी, पवन व अर्जुन ने बीपीएससी में साबित की प्रतिभा, बने अधिकारी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Nidhi, Ragini, Pawan, and Arjun proved their mettle in the BPSC exam and became officers.
बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाला चेता छपरा, रानीगंज बाजार निवासी अर्ज
विज्ञापन
बलिया / घोघा / बैरिया। बलिया, घोघा और बैरिया क्षेत्र के चार युवाओं ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। घोघा की निधि पांडेय अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बनी हैं। इसी तरह से बैरिया के अर्जुन कुमार मौर्य रेवेन्यू ऑफिसर बने हैं। हैबतपुर की रागिनी खाद्य आपूर्ति अधिकारी बनी हैं।

बांसडीह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार पांडेय की पुत्री निधि पांडेय का इससे पहले चयन यूपी पीसीएस-2025 में कॉमर्शियल कर ऑफिसर (सीटीओ) पद पर हो चुका है। निधि ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कृष्णा देवी पब्लिक स्कूल, सहतवार से प्राप्त की। हाईस्कूल की परीक्षा यहीं से उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने बांसडीह इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री हासिल की। उनके भाई अखिल पांडेय प्रयागराज में एमडी की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि उनकी माता प्रतिभा पांडेय गृहिणी हैं। निधि की सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक केतकी सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, सहतवार चेयरमैन सरिता सिंह, बांसडीह इंटर कॉलेज के प्रबंधक एवं पूर्व चेयरमैन संजय कुमार सिंह मुन्ना, कृष्णा देवी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक लल्लन पांडेय, प्रधानाचार्य आशीष पांडेय, बांसडीह चेयरमैन सुनील कुमार सिंह ने बधाई दी है।

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाला चेता छपरा, रानीगंज बाजार निवासी अर्ज

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाला चेता छपरा, रानीगंज बाजार निवासी अर्ज

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाला चेता छपरा, रानीगंज बाजार निवासी अर्ज

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाला चेता छपरा, रानीगंज बाजार निवासी अर्ज

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाला चेता छपरा, रानीगंज बाजार निवासी अर्ज

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाला चेता छपरा, रानीगंज बाजार निवासी अर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed