सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People clashed for gas cylinders at the warehouse, distribution stopped for one and a half hour, police had to be called.

Ballia News: गोदाम पर गैस सिलिंडर के लिए भिड़े लोग, डेढ़ घंटे रोका वितरण, बुलानी पड़ी पुलिस

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
People clashed for gas cylinders at the warehouse, distribution stopped for one and a half hour, police had to be called.
नगर के सटे जीराबस्ती गैस एजेंसी पर सिलिंडर के लिए उपभोक्ता और कर्मचारियों के मारपीट का वायरल हो
विज्ञापन
बलिया। जीराबस्ती स्थित नीलम गैस एजेंसी पर रविवार की सुबह गैस वितरण को लेकर लोगों ने हंगामा किया। पुलिस के आने के बाद वितरण व्यवस्था सुनिश्चित हुई।
Trending Videos

सुबह से गैस सिलिंडर के लिए गोदाम पर लंबी कतार लगी रही। इस दौरान कतार को लेकर उपभोक्ताओं में बहस होने लगी। गोदाम के कर्मचारियों ने मामले को नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन मामला गरमाता गया। कर्मचारियों ने वितरण रोक दिया। जिसको लेकर उपभोक्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। कर्मचारियों से लोग उलझने लगे। इसकी खबर पाकर हनुमानगंज चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उपभोक्ताओं को समझा बुझाकर किसी तरह से मामला का शांत किया। उसके बाद वितरण व्यवस्था सुनिश्चित हो सकी।
एजेंसी संचालक ने इसकी जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी को देते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग की। संचालक अभिज्ञान तिवारी ने बताया कि एक उपभोक्ता कर्मचारियों से उलझ गया। कर्मचारियों को अपशब्द कहने लगे, जिस पर मामला बिगड़ गया। ऐसे में प्रशासन से वितरण व्यवस्था के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा गया है। बताया कि 550 गैस सिलिंडर का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दो दिनों में 1000 बुकिंग हुई
गैस सिलिंडर की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। नीलम गैस एजेंसी के संचालक अभिज्ञान तिवारी ने बताया कि दो दिनों में 1000 से अधिक बुकिंग हुई। ऐसे में वितरण उपलब्धता के हिसाब से किया जा रहा है। प्रयास है कि एक दिन में 550 सिलिंडर का वितरण कर दिया जाए, जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कत न हो। बताया कि इधर बीच मांग बढ़ गई है। पहले 200 से 300 ही बुकिंग होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed