{"_id":"69b5737129cd6a1ed6066a7c","slug":"physically-exploited-under-pretext-of-marriage-police-register-fir-following-refusal-in-ballia-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, इंकार पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, इंकार पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 14 Mar 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
सार
Ballia News: बलिया जिले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उस पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और गर्भपात कराने का आरोप है।
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बलिया जिले में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त कृष्णा राजभर को गिरफ्तार किया। कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने कहा कि पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया कि आरोपी कृष्णा राजभर निवासी सहतवार पुरब टोला फुलवारी थाना सहतवार छह वर्षों से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। गर्भवती होने पर कृष्णा राजभर ने कहा कि अभी नेवी की तैयारी कर रहा हूं, उसके पास कमाई का कोई श्रोत नहीं है। दवा खाकर बच्चा गिरा दो, नौकरी लगने पर शादी तुमसे ही करेंगे।
Trending Videos
कृष्णा की बात मानकर दवा खा ली। इसी बीच कृष्णा की नेवी में नौकरी लग गई, नौकरी लगने के बाद शादी की बात कही तो कृष्णा द्वारा कहा गया कि आप मेरे घर वालों से बात कर लो। कृष्णा के घर जाकर बात करने का प्रयास किया तो कृष्णा के घर वाले घर से भगा दिया और कहा कि उनके पुत्र से दूर रहे नहीं तो जान से मार देंगे। कृष्णा से पूरी बात बताया तो उसने कहा कि घर वाले सही कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक रंजीत विश्वकर्मा ने अभियुक्त कृष्णा राजभर को वैष्णवी लाज सहतवार से गिरफ्तार किया गया।