{"_id":"6a303849f7b97325f8004ccf","slug":"police-arrested-two-biological-brothers-in-connection-with-a-rape-case-and-the-pocso-act-ballia-news-c-190-1-bal1001-166420-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में सगे दो भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में सगे दो भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मनियर। दुष्कर्म, छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट तथा अपहरण के मामले में दो महीने बाद दो सगे भाइयों को मनियर पुलिस ने सोमवार को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उनके पास ही नाबालिग भी मिली।
पुलिस के अनुसार मनियर थाना क्षेत्र के मानिकपुर ग्राम पंचायत के पिंडारी निवासी राजकमल वर्मा के विरुद्ध क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता की तहरीर पर दुष्कर्म, छेड़खानी एवं पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी ने किशोरी को शादी का झांसा देकर शोषण किया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपी भागा हुआ था। इसी दौरान पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया कि समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस के अनुसार 19 मई को आरोपी अपने सगे भाई अनिल कमल वर्मा तथा अन्य लोगों के साथ कथित रूप से किशोरी को लेकर भाग गया था।
थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को उपनिरीक्षक रमेश चंद्र यादव अपनी टीम के साथ आरोपियों की तलाश में घोंघा चट्टी क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी नाबालिग किशोरी के साथ बलिया शहर के मालगोदाम सड़क स्थित रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीनों को लेकर थाने पहुंची। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
शादी की चर्चाएं, पुलिस कर रही जांच
स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी है कि आरोपी दोनों भाई नाबालिग किशोरी को दूसरे प्रदेश ले गए थे और वहां किसी मंदिर में शादी कराने का प्रयास किया गया। हालांकि इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और न्यायालयीन प्रक्रिया के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।