सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Procession taken out in Sikanderpur on the fourth day of Muharram.

Ballia News: मुहर्रम की चौथी पर सिकंदरपुर में निकला जुलूस

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out in Sikanderpur on the fourth day of Muharram.
सिकंदरपुर कस्बा में मुहर्रम के चौथी पर निकाले गए जुलूस के दौरान करतब दिखाते ​खिलाड़ी। जागरुक पा
विज्ञापन
सिकंदरपुर। मुहर्रम की चौथी तिथि पर शनिवार की रात सिकंदरपुर नगर में जुलूस निकाला गया। मोहल्ला गंधी स्थित इमाम चौक से निकले जुलूस में हजारों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। अखाड़ों के युवाओं ने लाठी, गदका, तलवारबाजी से करतब दिखाए।

रात करीब 11 बजे मुहर्रम कमेटी के सदर नजरुल बारी उर्फ बब्बू के नेतृत्व में जुलूस शुरू हुआ। इमाम चौक से निकला जुलूस निर्धारित मार्ग से होते हुए भीखपुरा सहित नगर के विभिन्न मोहल्लों से गुजरा। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया तथा अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। जुलूस मध्य रात्रि में मोहल्ला बड़ा स्थित दरगाह मैदान पहुंचा, जहां कुछ देर ठहरने के बाद परंपरागत कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस में शामिल विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने अपनी कला और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। किसी ने लाठी और गदका चलाकर दक्षता दिखाई तो किसी ने तलवारबाजी के रोमांचक करतब प्रस्तुत किए। अखाड़ों के प्रदर्शन के दौरान युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा। सड़क के दोनों ओर खड़े महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों ने देर रात तक इन करतबों का आनंद लिया। आकर्षक ढंग से सजाया गया झूला (गेट) भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस अवसर पर सैयद डॉ. मिन्नहाजुद्दीन अजमली, जफर अजमली, कारी फिरोज, चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल, डॉ. उमेश चंद्र, रईस अहमद, राकेश यादव, राकेश सिंह, मो. जमील बेग रहे।
विज्ञापन

------------
सुरक्षा के रहे व्यापक इंतजाम : जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। नगर के प्रमुख चौराहों और जुलूस मार्ग पर पुलिस तैनात रही। उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर ऋषिकांत राजवंशी, क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया तथा चौकी प्रभारी गिरिजेश सिंह पुलिस टीम के साथ लगातार भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed