मनियर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से मुक्ति पाने की मांग को लेकर मनियर ब्लॉक के शिक्षकों ने सोमवार बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया। आंदोलन की घोषणा की।
विभिन्न संगठनों के अध्यक्षों के निर्देश पर टीईटी से मुक्ति के लिए टीएफआई के बैनर तले यह आंदोलन शुरू हो गया। शिक्षक संघों के पदाधिकारियों ने मांग की कि 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए। आंदोलन का पहला चरण 22 फरवरी से शुरू हो चुका है। 23 से 25 फरवरी तक शिक्षक विशेष रूप से हाथ पर काली पट्टी बांधकर विद्यालयों में शिक्षण कार्य कर रहे हैं। 26 फरवरी को जिला तथा प्रदेश स्तर के बीएसए कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन होगा। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा जाएगा। मार्च के तीसरे सप्ताह में दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया जाएगा। सतीश चंद्र वर्मा, लल्लन गुप्ता, संजय पासवान, राघवेंद्र प्रताप यादव, अमरीश यादव, अखिलेश सिंह, अब्दुल सलाम, अनुज कुमार, संजय कुमार कनौजिया, प्रमोद कुमार पांडे, रमेश तिवारी, रमाकांत पासवान, छोटेलाल थे।
उधर, टेट अनिवार्य किए जाने के विरोध में बीआरसी सोहांव पर बैठक हुई । टेट थोपे जाने के विरोध स्वरूप अध्यापकों ने काली पट्टी बांध कर कार्य किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उप्रप्राशि संघ जितेंद्र सिंह, जिलामंत्री डा़ राजेश पाण्डेय, ब्लाॅक अध्यक्ष तुषार कांत राय, महामंत्री पारस नाथ चक्रवर्ती, जिला संगठन की उपाध्यक्ष माया राय, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह मौजूद रहे।