सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The roof of the TB clinic is falling apart

Ballia News: जर्जर होकर गिर रही टीबी क्लीनिक की छत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The roof of the TB clinic is falling apart
जिला अस्पताल परिसर ​स्थित जर्जर टीबी क्लीनिक का गिर रहा छत का सिलिंग।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बलिया। टीबी क्लीनिक की छत आए दिन टूट कर गिर रही है। काम करने वाले चिकित्सकों व कर्मचारियों में भय है। शासन ने टीबी क्लीनिक भवन को छह महीने पहले ही ध्वस्त का आदेश दिया था, लेकिन जिम्मेदारों के लापरवाही के कारण स्वास्थ्यकर्मी जर्जर भवन में ड्यूटी कर रहे हैं।
Trending Videos


शासन की ओर से जिला अस्पताल परिसर स्थित टीबी क्लीनिक के ध्वस्तीकरण का आदेश छह महीने पहले जारी किया गया था। विभागीय लापरवाही के कारण अब तक भवन को ध्वस्त करने का टेंडर नहीं हो सका है। जर्जर भवन में ओपीडी, दवा वितरण व एक्स-रे की जांच होती है। ओपीडी में रोजाना 50 से 60 मरीज इलाज व दवा लेने के लिए आते हैं। जर्जर भवन की छत का प्लास्टर आए दिन गिरने से स्वास्थ्यकर्मी घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को कमरा संख्या दो में फार्मासिस्ट व एक अन्य कर्मचारी कार्यालय का काम निपटा रहे थे, उसी दौरान अचानक छत का प्लास्टर उनके ऊपर गिर गया। वह चिल्लाते हुए बाहर की तरफ भागे, चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के कर्मचारी पहुंचे। कर्मचारियों ने बताया कि आए दिन छत का प्लास्टर टूट कर गिर रहा है। दो कमरे पहले से ही खाली हो गए हैं, वह इमरजेंसी के द्वितीय तल पर टीबी लैब का संचालन हो रहा है। सबसे ज्यादा खराब हालत बरसात के दिनों में होती है। किसी तरफ मजबूरन ड्यूटी करते हैं।
इस बाबत प्रभारी सीएमओ डॉक्टर विजय यादव ने कहा कि टीबी क्लीनिक को दूसरी जगह स्थानांतरण की प्रकिया चल रही है। भवन को ध्वस्त करने के लिए टेंडर पीड्ब्ल्यूडी जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed