सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sampoorna Samadhan Diwas: Pension not received even after applying for 3 months

संपूर्ण समाधान दिवस : 3 महीने से आवेदन के बाद भी नहीं मिली पेंशन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Sampoorna Samadhan Diwas: Pension not received even after applying for 3 months
विज्ञापन
बलिया। डीएम मंगला प्रसाद सिंह और एसपी ओमवीर सिंह ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सिकंदरपुर में लोगों की फरियादें सुनीं।
Trending Videos

बड्ढा मोहल्ला निवासी दोनों हाथों से दिव्यांग आरजू खातून ने शिकायत कि की तीन महीने हो गए ऑनलाइन आवेदन किए हुए, पेंशन नहीं मिली। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने मामले का शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। लिपिक विवेक कुमार और अन्य स्टेट बैंक पहुंचकर पीड़िता के खाते में पेंशन दिलाने की प्रक्रिया में जुटे रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें भूमि कब्जा, वरासत और अन्य राजस्व संबंधी विवादों से जुड़ी रहीं। कुल 193 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसपी ओमवीर सिंह ने निर्देश दिए कि पुलिस विभाग से संबंधित विवाद से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषोत्पत्ति निवासी एवं छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात बीएसएफ जवान रामकेश्वर यादव ने जमीन की पैमाइश कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने तत्काल पैमाइश कराने का निर्देश दिए।
सिसोटर गांव में लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद के मामले में बदरुद्दीन खान के आवेदन पर डीएम ने पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर सीमांकन के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. आनंद कुमार, बीडी कल्पना मिश्रा, डीएसओ देवमणि मिश्रा, बीएसए मनीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, बैरिया में उपजिलाधिकारी बैरिया संजय कुशवाहा के अध्यक्षता में समाधान दिवस पर कुल 20 मामले आए। 14 भूमि विवाद से संबंधित थे। मौके एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। अराजी माफी उपाध्याय बाल गोविंद निवासी राधिका देवी, दोकटी निवासी रामजन्म केशरी, रुस्तमपुर निवासी विश्वनाथ, मुनछपरा निवासी जानकी देवी व गोपाल सिंह सहित कई लोगों ने भूमि विवाद के मामले प्रस्तुत किए।
मून छपरा निवासी मिना देवी ने बैरिया तहसील से मुकदमे की पत्रावली गायब होने का मामला उठाया। बहुआरा निवासी रामकुमार ने अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रतिवेदन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed