सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Six family members were riding a single bike; the bike collided with a woman, leaving all seven injured.

Ballia News: एक बाइक पर सवार थे परिवार के छह लोग, बाइक महिला से टकराई, सातों घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Six family members were riding a single bike; the bike collided with a woman, leaving all seven injured.
मनियर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल लोग। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
मनियर। क्षेत्र के रानीपुर कोल्ड स्टोरेज के समीप मनियर–बांसडीह मार्ग पर शनिवार देर शाम सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सीएचसी मनियर पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गंगापुर निवासी लक्ष्मी देवी (65) पत्नी शिववचन यादव शिव चर्चा से लौट रही थीं। इसी दौरान गौरा बंगही स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास तेज गति से आ रही बाइक उनसे टकरा गई। बाइक पर सवार सभी लोग घायल हो गए। बाइक पर सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नवानगर (मुइया) गांव निवासी राजेश कुमार (35), उनकी पत्नी रुक्मिणी देवी (30), उनके बच्चे मनजीत (9), रुशी (6), आरूषी (4) और माही (डेढ़ वर्ष) बैठे थे। सभी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को मनियर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर के नवानगर (मुइया–मझौली) निवासी राजेश साहनी अपने परिवार के साथ मनियर थाना क्षेत्र के देवरार गांव स्थित रिश्तेदारी में गए थे। वहां से कोयलाबीर बाबा की पूजा-अर्चना कर वे वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिसके चलते बाइक अनियंत्रित होकर महिला से टकरा गई। इस दौरान घायलों को अस्पताल पहुंचाने और राहत कार्य में पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश यादव एवं सोनू यादव की भूमिका सराहनीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed