{"_id":"69c17b04ab10e7312a0d4fb5","slug":"the-powerful-people-forcibly-cut-and-took-away-the-mustard-crop-ballia-news-c-190-1-bal1001-160161-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सरसों की फसल जबरन काटकर उठा ले गए दबंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सरसों की फसल जबरन काटकर उठा ले गए दबंग
विज्ञापन
बांसडीह तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस पर पहुंचे फरियादी।संवाद
विज्ञापन
बांसडीह। बांसडीह तहसील में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के सामने शिकायत कर्ता नरेंद्र निवासी सुल्तानपुर , तहसील बांसडीह ने आरोप लगाया कि ताहिरपुर के कुछ दबंग उनकी सरसों की फसल जबरन काटकर उठा ले गए।जिलाधिकारी ने एसडीएम बांसडीह को मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए। कहा कि आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराया जाए।
वहीं गैस एजेंसी पर वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी की शिकायत पर डीएसओ को तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में पेंशन, राशन कार्ड, नाली निर्माण, अवैध भूमि कब्जा, वरासत से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। कुल 55 शिकायत पत्रों में 7 का निस्तारण किया गया। डीएम ने कहा कि सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्व से जुड़े मामलों में जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच कर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी ,तहसील बांसडीह नितिन सिंह, क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्र, कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।
डिलीवरी का मेसेज आता है लेकिन नहीं मिलती रसोई गैस
संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतकर्ताओं ने रसोई गैस न मिलने की समस्या उठाई। आरोप लगाया कि रुद्र भारत गैस एजेंसी की ओर से डिलीवरी का मेसेज भेजा जाता है, लेकिन गैस सिलिंडर नहीं मिलता। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल गैस एजेंसी संचालक को तलब कर कड़ी फटकार लगाई और जिला पूर्ति अधिकारी को जांच करने के आदेश दिए। साथ ही निर्देश दिया कि गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाए।
कटरे का चार माह से नहीं दे रहे किराया
सहतवार निवासी रामदुलारी पत्नी स्व लक्ष्मण सिंह ने बताया कि में मेरे पति के निधन के बाद न्यायालय ने मेरे तीनों पुत्रों व मुझको संपत्ति का बराबर का हिस्सा बांट दिया। मेरे हिस्से में दो कटरे हैं। इनके किराया से जीवन यापन करती हूं लेकिन इधर चार महीने से किरायेदार किराया नहीं दे रहे हैं ना ही खाली कर रहे हैं। इसको लेकर दर्जनों बार थाने तहसील का चक्कर लगा चुकी हूं। कहीं न्याय नहीं मिला अब थक चुकी हूं। आश्वासन से अधिकारी सिर्फ खाना पूर्ति कर रहे हैं।
सरकार से नहीं मिल रही न्याय, अब भगवान भरोसे
बलेऊर निवासी कलपतिया देवी पत्नी स्व. पेटू राजभर ने बताया कि मेरी जमीन को बगल के पड़ोसी ने हड़प कर घर का निर्माण करा लिया है। इसकी शिकायत की लेकिन न्याय नहीं मिला। अब मुझसे चला नहीं जाता, सरकार से तो न्याय नहीं मिली अब भगवान भरोसे ही है।
पर्ची कटी पर गैस नहीं मिली, एजेंसी पर छापा
बांसडीह। संपूर्ण समाधान दिवस में भारत गैस के कई उपभोक्ताओं ने गैस वितरण में खेल का आरोप लगाते हुए डीएम मंगला प्रसाद सिंह के सामने शिकायत दर्ज कराई। अमित कुमार सिंह, दिग्विजय सिंह , विनय मिश्रा, लालती, नीतू सिंह, समरजीत सिंह कंचन, समरजीत,आदि के नेतृत्व में पहुंचे उपभोक्ताओं ने कहा कि पर्ची कट गई, लेकिन गैस नहीं मिली, जबकि एजेंसी रिकॉर्ड में डिलीवरी दिखा चुकी है। डीएम कि निर्देश पर तत्काल जिला विकास अधिकारी आनंद कुमार के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर सीधे रुद्र भारत गैस एजेंसी पर भेज दी गई। टीम में सीओ जयशंकर मिश्र और प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह भी रहे। एजेंसी पर टीम ने जांच की। कितने सिलिंडर आए, कितने बांटे गए, किन उपभोक्ताओं की पर्ची कटी और किसे गैस मिली, हर पहलू को खंगाला गया। एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी थीं। डीडीओ आनंद कुमार ने बताया कि जांच टीम मौके पर गई है। कंप्यूटर से रिकाॅर्ड खंगाले जा रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी की रिपोर्ट पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos