{"_id":"69c96f124a92e6746c0d7ce2","slug":"the-queue-at-gas-warehouses-is-not-ending-ballia-news-c-190-bal1001-160586-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: गैस गोदामों पर खत्म नहीं हो रही कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: गैस गोदामों पर खत्म नहीं हो रही कतार
विज्ञापन
गैस एजेंसी पर सिलिंडर के लिए लगी कतार।संवाद
विज्ञापन
बलिया। शहर में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत जारी है। हालत यह है कि आधी रात बाद से ही उपभोक्ता कतार में लग जा रहे हैं।
जीराबस्ती स्थित नीलम गैस एजेंसी व शंकरपुर उपहार गैस गोदाम के बाहर सुबह होते ही लंबी कतार लग गई, लेकिन घंटों इंतजार के बाद लोगों को सिलिंडर मिल रहा है। वैसे प्रशासन का अब पूरा जोर होम डिलीवरी पर हो गया है। इसके लिए एजेंसी संचालकों को निर्देश भी जारी किए गए है। रविवार को नोडल अधिकारियों ने अपनी देखरेख में वितरण व्यवस्था सुनिश्चित किया। इससे बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर आसानी से उपलब्ध हो गया। दस-दस लोगों को एक साथ गोदाम के अंदर भेज कर सिलिंडर प्रदान किया गया। उपभोक्ता विजय कुमार ने बताया कि दो दिन से सिलिंडर खत्म हो गया है। भोर में चार बजे आया तो 50 उपभोक्ताओं की कतार लगी थी। शंकरपुर उपहार गैस गोदाम पर भी इसी तरह के हालात थे।
रेस्तरां, होटल व ठेलों पर उपयोग हो रहे घरेलू सिलिंडर : शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में होटल, रेस्तरां और चाट-पकौड़ी के ठेलों पर घरेलू सिलिंडर का प्रयोग हो रहा है। इधर, घरेलू गैस गोदामों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग रही है। शहर में अधिकांश ठेलों पर घरेलू सिलिंडर का प्रयोग खुलेआम हो रहा है। प्रशासन सबकुछ देखते हुए आंख बंद किया है।इस कारण घरेलू सिलिंडर की खपत बढ़ रही है। शहर स्टेशन के सामने, विजय सिनेमा रोड, हनुमानगढ़ी मंदिर, कासिम बाजार, कदम चौराहा, टीडी कालेज चौराहा, रामपुर, हनुमानगंज व बहादुरपुर आदि क्षेत्र की सड़कों पर लगने वाली चाट व पकौड़ी की दुकान पर घरेलू सिलिंडर का उपयोग हो रहा है। होटल के अंदर भी घरेलू सिलिंडर का प्रयोग हो रहा है। जबकि नियमानुसार होटल के कार्य के लिए कामर्शियल सिलिंडर का प्रयोग होना चाहिए। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी देव मणि मिश्रा ने बताया कि जिले में डीजल-पेट्रोल व घरेलू गैस की कमी नहीं है। लगातार सिलिंडर का वितरण एजेंसियों के माध्यम से हो रहा है। दुकानों पर घरेलू सिलिंडर का उपयोग गलत है। बुकिंग के बाद अब उपभोक्ता के घर तक सिलिंडर पहुंचाया जाएगा, इसके लिए सभी एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए गए है।
Trending Videos