{"_id":"6a6f9ffee7bf93e1ef0b3524","slug":"thieves-ransacked-the-house-stole-cash-and-jewellery-ballia-news-c-190-1-bal1001-170050-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: चोरों ने घर खंगाला, नकदी, जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: चोरों ने घर खंगाला, नकदी, जेवर चोरी
विज्ञापन
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्रामसभा के टोलापुर में हुई चोरी के बाद खेत में चोरों द्व
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्रामसभा के टोलापुर में शनिवार रात चोरों ने पिन्टू यादव के मकान में चोरी की। नकदी, जेवरात और कीमती कपड़े चुरा ले गए।
पीड़ित पिन्टू यादव ने बताया कि शनिवार रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोर पीछे से खेत की तरफ से खिड़की का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। बदमाशों ने एक कमरे का ताला तोड़ने के बाद चार बक्सों की कुंडियां तोड़ दीं। बक्सों में रखे करीब 36 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, झुमका, तीन लॉकेट, कुंडल समेत अन्य जेवरात और कीमती कपड़े चुरा लिए। रविवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो बक्से टूटे हुए मिले। तब चोरी की जानकारी हुई। खोजबीन के दौरान घर के पीछे खिड़की के पास लगे हैंडपंप के निकट टूटे हुए बक्से मिले।
सूचना मिलने पर बांसडीह कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। घटना की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद