सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thieves were enjoying the looted money two arrested two incidents solved station in-charge suspended

UP: लूट के रुपये से ऐश कर रहे थे चोर...दो गिरफ्तार, दो वारदात का खुलासा; थाना प्रभारी को किया गया था निलंबित

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 12 Mar 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Ballia News: बलिया जिले की पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं में कार्रवाई करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से रुपये भी बरामद किए गए हैं। एक मामले में थाना प्रभारी को निलंबित किया गया था।

Thieves were enjoying the looted money two arrested two incidents solved station in-charge suspended
बलिया पुलिस को मिली सफलता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

UP Crime: बैरिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो पर हुई लूट की दो घटनाओं का बैरिया पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो को भी कब्जे में ले लिया है। लूट के तीन हजार रुपये नगद, आधार कार्ड, दो बिछुआ, चार पायल बरामद किए हैं। उक्त वारदात में शामिल आठ अभियुक्तों में से दो को गिरफ्तार किया है। इसमें से तमंचा भी बरामद किया है। दोनों लूट की घटनाओं को लेकर पुलिस काफी दिनों से परेशान थी। खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गई थी।

Trending Videos




बीते आठ फरवरी को भीखा छपरा नहीं बस्ती मूंज के डेरा निवासी मोतीलाल गोड़ के घर में असलहा के बल पर आतंकित करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपियों के खिलाफ बैरिया थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी। मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी रहे विपिन सिंह को निलंबित भी किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

वहीं दो मार्च की रात अपने भतीजे के साथ रेवती से वापस लौट रहे दोकटी थाना क्षेत्र के चिरंजी छपरा निवासी प्रदीप कुमार को चकिया गांव के सामने बोलेरो सवार आरोपियों ने तीन हजार रुपये और उनकी बाइक लूट ली थी। इस मामले में भी अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बैरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। 

खुलासे को लेकर पुलिस काफी परेशान थी। मामले में बैरिया अनुसूचित बस्ती निवासी सनी राम, दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर निवासी सचिन शाह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सनी राम ने बताया कि बाइक लूट में उसकी टीम के आठ लोग और भीखा छपरा नई बस्ती मूंज के डेरा की लूट में इसी टीम के छह लोग शामिल हैं। 

आरोपियों ने बांट लिए थे रुपये

सनी राम ने बताया कि बाइक लूट में सचिन साह श्रीपालपुर, सूरज यादव अंकित यादव निवासी सुकरौली, शिवम और राघव निवासी श्रीपालपुर थाना दोकटी, चंदन और पुनीत सिंह थाना बैरिया शामिल हैं। भीखा छपरा नई बस्ती मूंज के डेरा वाली घटना में सनी राम और सचिन साह शामिल नहीं हैं। 

इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि सनी राम, सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। चकिया वाली लूट के तीन हजार रुपये बरामद हुए हैं। भीखा छपरा नई बस्ती मूज के डेरा वाली लूट की घटना का कुछ माल बरामद हुआ है। कुछ माल आरोपियों ने बांट लिया है। इसलिए उसकी बरामदगी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed