{"_id":"69e533cff73f99e5d30c25ab","slug":"trains-to-bihar-are-packed-gates-remain-unopened-and-passengers-are-forced-to-travel-on-the-floor-ballia-news-c-190-1-ana1001-162176-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बिहार जाने वाली ट्रेनें ठसाठस, नहीं खुलते गेट, फर्श पर बैठकर सफर कर रहे हैं यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बिहार जाने वाली ट्रेनें ठसाठस, नहीं खुलते गेट, फर्श पर बैठकर सफर कर रहे हैं यात्री
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रेन पर चढ़ने और उतरने की लगी यात्रियों की भीड़।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलिया। गर्मी की छुट्टी से पहले लगन का सीजन शुरू होते ही ट्रेनों में ठसाठस भीड़ हो रही है। बिहार जाने वाली ट्रेनों में स्टेशन पर सवार होना मुश्किल हो गया है।
ट्रेनों में खिड़की, दरवाजे और बाथरूम तक जगह नहीं बचती। रेलवे स्टेशन पर रविवार को सियालदह एक्सप्रेस, लखनऊ एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी, हरिहर नाथ एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस सहित 24 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरीं। सभी भी भारी भीड़ रही।
मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, गुजरात, लखनऊ, कोलकाता के अलावा छोटे-बड़े शहरों से आने वाली ट्रेनें में सीट पर बैठने की दूर की बात नीचे बैठने की जगह तक नहीं थी। लोग फर्श पर बैठकर यात्रा करते दिखे।
बिहार के दरभंगा निवासी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जलगांव से आ रहा हूं, ट्रेन में बहुत भीड़ है। टिकट कन्फर्म नहीं मिला तो जनरल टिकट पर यात्रा कर रहा हूं। सीट नहीं मिली है, उमस भरी गर्मी में तबीयत खराब हो जा रहा है, विवश होकर गेट के पास खड़ा होकर यात्रा कर रहा हूं। पैर में दर्द हो रहा है।
भृगु एक्सप्रेस से करीब पांच सौ से ज्यादा यात्री उतरे सहतवार निवासी मनोज कुमार ने बताया कि घर पर शादी है। टिकट कन्फर्म नहीं हुआ। सीट के नीचे प्लास्टिक बिछाकर यात्रा पूरी की। हरिहर नाथ एक्सप्रेस में भारी भीड़ रही। सहालग शुरू होते ही ट्रेनों में काफी भीड़-भाड़ होने के कारण लोगों को यात्रा करना भारी पड़ रहा है। क्योंकि सीट के अलावा खिड़की दरवाजे और बाथरूम तक यात्री खड़े दिखे और अपने सीट से उठाना बहुत कठिन हो जा रहा है।
जनरल कोच में भीड़ के कारण पहले से बैठे लोग दरवाजा तक नहीं खोला। महानगरों की ट्रेनों में अगले एक माह तक वेटिंग सूची लंबी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X