सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two criminals arrested for armed robberyTwo criminals arrested for armed robbery

Ballia News: असलहे के बल पर हुई लूट में दो बदमाश गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two criminals arrested for armed robberyTwo criminals arrested for armed robbery
विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई लूट की दो घटनाओं का बैरिया पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो जब्त कर ली है। लूट के तीन हजार रुपये , आधार कार्ड, दो बिछिआ, चार पायल, तमंचा बरामद किया है। हालांकि अब भी वारदात में शामिल आठ आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
Trending Videos

8 फरवरी को भीखा छपरा नई बस्ती मूंज के डेरा निवासी मोतीलाल गोड़ के घर में असलहे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। पीड़ित ने मामले में बैरिया थाने में प्राथमिक दर्ज कराई थी। हालांकि तत्कालीन थाना प्रभारी रहे विपिन सिंह ने लूट को चोरी की घटना बताते हुए प्राथमिकी दर्ज की। मामला खुलने के बाद डीआईजी और एसपी ने मौके का मुआयना किया और विपिन सिंह को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दो मार्च की रात भतीजे के साथ रेवती से लौट रहे दोकटी थाना क्षेत्र के चिरंजी छपरा निवासी प्रदीप कुमार को चकिया गांव के सामने बोलेरो सवार आरोपियों ने रोक लिया। तीन हजार रुपये और बाइक लूट ली। इस मामले में भी अज्ञात के खिलाफ बैरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
दोनों मामलों में पुलिस ने बैरिया अनुसूचित बस्ती निवासी सनी राम, दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर निवासी सचिन शाह को गिरफ्तार किया है। सनी राम ने बताया कि गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर दोनाें वारदातों को अंजाम दिया है। बाइक लूट में गिरोह के आठ सदस्या और भीखा छपरा नई बस्ती मूंज के डेरा की वारदात में गिरोह के छह सदस्य शामिल थे। बाइक लूट में सचिन साह श्रीपालपुर, सूरज यादव अंकित यादव निवासी सुकरौली, शिवम और राघव निवासी श्रीपालपुर थाना दोकटी, चंदन और पुनीत सिंह थाना बैरिया शामिल थे। वहीं, भीखा छपरा नई बस्ती मूंज के डेरा वाली घटना में सनी राम और सचिन साह शामिल नहीं थे।
इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि सनी राम, सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। चकिया वाली लूट के तीन हजार रुपये बरामद हुए हैं। भीखा छपरा नई बस्ती मूज के डेरा वाली लूट की घटना का कुछ सामान बरामद हुआ है। कुछ सामान आरोपियों ने आपस में बांट लिए। इसलिए उसकी बरामदगी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed