फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Welcome to the State Vice-President of the BJP Backward Classes Morcha

Ballia News: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत

Mon, 26 Oct 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Welcome to the State Vice-President of the BJP Backward Classes Morcha
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अर्जुन राजभर का माल्यार्पण कर स्वागत
बलिया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद रविवार को पहली बार अपने गृह क्षेत्र बेल्थरारोड पहुंचे अर्जुन राजभर का बरौली से भीमपुरा, नगरा, मालीपुर होते हुए चौकिया मोड़ तक स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जननायक हरिकेवाल प्रेक्षागृह में आयोजित स्वागत समारोह में अर्जुन राजभर ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा सियासी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के भरोसे भाजपा फिर से प्रदेश की सत्ता में आएगी, जबकि सपा केवल सत्ता में वापसी का सपना देख रही है। उन्होंने बलिया की सभी सात विधानसभा सीटों समेत पूरे पूर्वांचल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनने का दावा किया। गृह क्षेत्र में उमड़े जनसमर्थन को उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की मजबूती से जोड़कर देखा।
विज्ञापन

समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुणकांत तिवारी, गोरक्ष प्रांत गोरखपुर के प्रांतीय सह संयोजक एवं दिनेश गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, पंकज मोदी, शशि चौरसिया और प्रमोद सिंह समेत अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन मंडल अध्यक्ष अरुणकांत तिवारी एवं भाजपा नेता प्रमोद सिंह ने संयुक्त रूप से किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed