{"_id":"6a74e7711ec408ccf80ce004","slug":"women-from-64-groups-will-make-25-lakh-flags-for-the-har-ghar-tiranga-campaign-ballia-news-c-190-1-bal1002-170290-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: हर घर तिरंगा अभियान में 64 समूह की महिलाएं 2.50 लाख झंडे बनाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: हर घर तिरंगा अभियान में 64 समूह की महिलाएं 2.50 लाख झंडे बनाएंगी
विज्ञापन
हर घर तिरंगा को लेकर हनुमानगंज में तिरंगा झंडा तैयार करती स्वयं सहायता समूह की महिलाएं।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। हर घर तिरंगा अभियान में समूह की महिलाएं 2.50 लाख झंडे बनाएंगी। अभियान में महिलाओं के 64 समूह लगे हुए हैं। जिसमें 354 महिलाएं कार्य कर रही हैं। तिरंगा बनाने के बाद उसे ग्राम पंचायत, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत समेत अन्य सरकार व गैर सरकारी विभागों में प्रति झंडा 20 रुपये में प्रदान किया जाएगा।
झंडा निर्माण से महिलाओं को न केवल काम मिला है, बल्कि उनकी आमदनी भी बढ़ेगी। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए समूहों को समय-सीमा के अंदर उत्पादन पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। समूह की महिलाओं ने कहा कि उन्हें इस काम से खुशी है। एक तरफ वे देश के लिए तिरंगा तैयार करेंगी, दूसरी तरफ इससे उनके परिवार को आर्थिक सहयोग भी मिलेगा।
एनआरएलएम डीसी रिचा सिंह ने बताया कि हनुमानगंज ब्लाॅक, मनियर ब्लाक, बांसडीह, दुबहर, नगरा, गड़वार, चिलकहर आदि समूह की महिलाएं झंडा बनाने के कार्य में लग गई हैं। प्रतिदिन इनकी समीक्षा भी ऑनलाइन की जा रही है। इनके सामने आने वाली दिक्कतों को दूर भी किया जा रहा है। झंडे की मांग भी विभिन्न कार्यालयों से आने लगी है। ऐसे में मांग को देखते हुए समूह की और महिलाओं को जोड़ा जा रहा है, जिससे उन्हें आमदनी के साथ रोजगार के अवसर भी प्रदान हो। समूह की महिलाओं को 13 अगस्त को हर हाल में तैयार करने का निर्देश दिए गए है, जिससे 15 अगस्त को लोग अपने घरों पर फहरा सकें।