{"_id":"6a5a9320df8f5a43ad052d26","slug":"worn-out-wires-could-not-withstand-the-load-11-kv-line-snapped-leaving-15-villages-in-the-dark-for-21-hours-ballia-news-c-190-1-bal1001-168971-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जर्जर तार नहीं सह सके भार, टूटी 11 केवी लाइन, 21 घंटे तक अंधेरे में रहे 15 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जर्जर तार नहीं सह सके भार, टूटी 11 केवी लाइन, 21 घंटे तक अंधेरे में रहे 15 गांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दी। हल्दी-सोनवानी मार्ग पर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के सामने 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूट जाने से हल्दी फीडर की आपूर्ति ठप हो गई।
बृहस्पतिवार की शाम को बाधित हुई बिजली आपूर्ति शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बहाल हुई। जिससे उपकेंद्र से जुड़े करीब 200 गांवों में 14 घंटे तक बिजली गुल रही। वहीं, हल्दी फीडर से जुड़े करीब 15 गांवों में 21 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। बिजली गुल रहने से पूरी रात गांव अंधेरे में डूबे रहे। शुक्रवार सुबह अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति शुरू हुई। लेकिन हल्दी थाना क्षेत्र के गांवों में आपूर्ति बाधित रही। विभागीय कर्मचारी दिनभर मरम्मत कार्य में जुटे रहे।
लंबी बिजली कटौती के कारण इनवर्टर भी जवाब दे गए, जिससे पेयजल संकट गहरा गया। लोगों को पानी भरने, भोजन बनाने और अन्य दैनिक कार्यों में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण मनीष सिंह, संतोष सिंह और कुणाल सिंह सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि सोनवानी विद्युत उपकेंद्र से बिना पूर्व सूचना के अक्सर घंटों बिजली कटौती की जाती है। जूनियर इंजीनियर प्रद्युम्न यादव ने बताया कि रात में हल्दी फीडर में फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। अधिकांश क्षेत्रों में सप्लाई बहाल कर दी गई है। हल्दी फीडर पर मरम्मत कार्य जारी है और जल्द ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
आए दिन फाॅल्ट से 300 गांव में बिजली कटौती
सुखपुरा / रेवती। सुखपुरा। सुखपुरा विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र की बिजली व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमरा गई है। वन बिहार से लेकर देवकली तक जाने वाली 33 हजार केवी की जर्जर लाइन पर थोड़ा भी लोड बढ़ते ही तार टूट जाता है, जिससे बार-बार बिजली गुल हो रही है। इस समस्या से किसान, छात्र और छोटे व्यापारी बेहद परेशान हैं। स्थिति यह है कि करीब 300 गांवों की बिजली व्यवस्था मात्र छह संविदा कर्मियों के भरोसे चल रही है, जिसके कारण फॉल्ट ठीक होने में चार से पांच घंटे का समय लग जाता है। उधर, रेवती में भी बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। नगर के जनरल स्टोर के दुकानदारों ने बताया कि इन दिनों हाथ वाले पंखों की बिक्री बढ़ गई है। वैसे भी शाम के समय बिजली के नहीं रहने पर हाथ पंखा लिए लोग घर तथा बाहर दिखने लगे हैं।