सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Young man who came to his in-laws' house dies after being hit by train

Ballia News: ट्रेन की चपेट में आने से ससुराल आए युवक की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Young man who came to his in-laws' house dies after being hit by train
विज्ञापन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के इंदरा-भटनी रेल खंड पर रामपुर छावनी गांव के समीप शुक्रवार की सुबह मिंटू राजभर (35) निवासी चांदपुर (नगरा) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह तीन दिन पहले अपनी ससुराल भिटहा गोपालपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। बताया जा रहा है कि मिंटू बृहस्पतिवार शाम को साइकिल से घर जाने के लिए निकले थे। लेकिन बाजार में साइकिल खड़ी कर वह अपनी बेटी के लिए चाउमीन लेकर रेल पटरी के रास्ते पैदल ही ससुराल लौटने लगे। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शव मिलने की सूचना पर परिजनों को मिली। मिंटू मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पत्नी का देहांत दो वर्ष पूर्व ही हो चुका है। उनकी दो मासूम बेटियां (17 वर्ष और 5 वर्ष) पूरी तरह अनाथ हो गई हैं। भीमपुरा थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed