फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Young man's body found hanging from a noose made of a gamchha in the room.

Ballia News: कमरे में गमछे के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Fri, 07 Aug 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Young man's body found hanging from a noose made of a gamchha in the room.
बेल्थरारोड नगर के वार्ड नंबर 11 इमिलिया रोड निवासी मृतक बादल खरवार। फाइल फोटो, परिजन
बेल्थरारोड। नगर के वार्ड नंबर 11 इमिलिया रोड स्थित बुधवार की रात बादल खरवार (26) का शव कमरे में गमछे के बने फंदे से लटका मिला। सुबह कमरे में जगाने पहुंची मां ने बेटे को फंदे से लटका देखा तो बेसुध हो गईं।
विज्ञापन

सिकंदरपुर के बघुड़ी निवासी बादल खरवार तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। बादल अपनी मां पुष्पा देवी, छोटे भाई त्रिशु और बहन कोमल के साथ इमिलिया रोड स्थित एक मकान में किराये के कमरे में रहते थे। मंझला भाई पृथ्वी बाहर रहकर मजदूरी करता है। परिजनों के अनुसार, बादल के पिता वीरेंद्र खरवार सूरत में रहते हैं। बादल भी उनके साथ सूरत में रहता था और करीब एक महीने पहले ही लौटा था। पिछले दो दिनों से एक पेंट की दुकान पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन

बुधवा की सुबह करीब नौ बजे मां पुष्पा देवी जब उनके कमरे पर पहुंचीं तो उन्हें फंदे से लटका देखा। जानकारी होने पर पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। छोटे भाई त्रिशु ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे बादल घर आए थे। लेकिन कुछ देर बाद चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed