सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Boyfriend hug girlfriend mother youth beaten by family in bhimpura ballia

यूपी: आशिकी का सिर पर चढ़ा ऐसा भूत, प्रेमिका समझ उसकी मां को लगा लिया गले और फिर...

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
Boyfriend hug girlfriend mother youth beaten by family in bhimpura ballia
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक प्रेमी को रात में प्रेमिका के घर जाना भारी पड़ गया, इस दौरान उसकी घरवालों ने जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
Trending Videos


बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी ने रात के अंधेरे में प्रेमिका की जगह उसकी मां को ही पकड़कर गले लगा लिया। प्रेमिका की मां के शोर मचाने पर घर वालों ने युवक की धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रेमी को चालान कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक व युवती के बीच काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बीच दोनों का मिलना जुलना भी जारी था। शुक्रवार की रात को युवक युवती से मिलने उसके घर गया।

इस दौरान युवती की जगह उसकी मां मिल गई और युवक ने प्रेमिका समझकर उसे ही गले लगा लिया। इस पर मां ने शोर मचा दिया। परिजनों ने प्रेमी को पकड़ कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शनिवार की देर शाम युवक पर मुकदमा दर्ज किया और रविवार को चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed