फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Drop in water levels of the Ganga and Saryu rivers

Ballia News: गंगा और सरयू के जलस्तर में गिरावट

Thu, 13 Aug 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Drop in water levels of the Ganga and Saryu rivers
बांसडीह क्षेत्र के भोजपुरवा गांव की मिट्टी को काटती सरयू नदी की लहरें।संवाद
बलिया। गंगा और सरयू के जलस्तर में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई है। सरयू में दो दिन से जलस्तर में गिरावट हो रही है। वहीं गंगा में 24 घंटे के अंदर जलस्तर नीचे खिसकने लगा है। घटते जलस्तर ने तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत दी है। इससे पहले सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया था, जिससे बाढ़ की आशंका बढ़ गई थी। गायघाट गेज पर गंगा जलस्तर 54.69 मीटर रहा। सुबह करीब आठ बजे नदी इसी स्थल पर 54.71 मीटर पर बह रही थी। नदी का पानी खिसकने से फिलहाल बाढ़ का खतरा टल गया है।
विज्ञापन

बेल्थरारोड : सरयू नदी के जलस्तर में निरंतर घटाव हो रहा है। जलस्तर में कमी होने से बाढ़ की संभावना फिलहाल टल गई, जिससे तटवर्ती लोगों ने राहत की सांस ली। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की शाम जलस्तर 63.57 मीटर दर्ज किया गया, जो लाल निशान 64.01 मीटर से 44 सेंटीमीटर कम है। बाढ़ का खतरा टल गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed