फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman dies after being hit by a train

Ballia News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Thu, 13 Aug 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by a train
फेफना। थाना क्षेत्र के देवरिया कला गांव के सामने बुधवार तड़के ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय रीना देवी की मौत हो गई। सुबह रेलवे ट्रैक के पास महिला का शव देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और फेफना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


देवरिया कला गांव निवासी सुमेर वर्मा की पत्नी रीना देवी बुधवार सुबह शौच के लिए घर से निकली थीं। बताया गया कि गांव के उत्तर दिशा में स्थित रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों की नजर रेलवे ट्रैक के पास पड़े शव पर पड़ी तो उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। रीना देवी के तीन बेटे मंगल वर्मा, आनंद वर्मा और कृष्ण वर्मा हैं। तीनों कृषि कार्य करते हैं और खेती-बाड़ी से परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल रहा। फेफना थाना प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed