फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers losing land to erosion receive a minimum compensation of only five thousand

Ballia News: कटान से भूमिहीन हो रहे किसान न्यूनतम मुआवजा सिर्फ पांच हजार

Thu, 13 Aug 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Farmers losing land to erosion receive a minimum compensation of only five thousand
बैरिया क्षेत्र के गोपालनगर टाड़ी में नरम पड़ा सरयू नदी का जलस्तर।संवाद
बलिया। गंगा व सरयू नदी के कटान से किसान भूमिहीन हो रहे हैं। इससे उनके सामने कई तरह की दिक्कत आने लगी हैं। दोनों नदियों के कटान से हजारों एकड़ भूमि नदी में समाहित हो गई है। किसानों की भूमि जाने से वह पूरी तरह भूमिहीन हो जा रहे हैं। सरकार की तरफ से दी जाने वाला मुआवजा उनके ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है। न्यूनतम केवल पांच हजार रुपये तक ही है। अधिकतम 94 हजार तक की धनराशि मिलती है। पिछले साल के आंकड़ों को देखें तो करीब 7000 से अधिक किसानों की उपजाऊ भूमि नदी में समाहित हुई थी।
विज्ञापन

इन्हें तीन करोड़ का मुआवजा दिया गया है। पिछले वर्ष सदर, बांसडीह और बैरिया तहसील क्षेत्र के कुल 7,415 किसान कटान से प्रभावित हुए और उनकी कृषि भूमि नदी में समा गई। बीते वर्ष भूमि क्षति पर सरकार की तरफ से कुल 3.42 करोड़ रुपये का सहायता राशि वितरित किया गया था। बांसडीह तहसील में 196 मकान भी नदी में समा गए थे। इनमें 154 पक्के, नौ कच्चे मकान और 33 झोपड़ियां शामिल थीं। प्रभावित परिवारों को पक्के मकान के लिए 1.20 लाख रुपये तथा कच्चे मकान या झोपड़ी के लिए आठ हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई है। इस साल भी दोनों नदी उपजाऊ भूमि लगातार निगल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed