{"_id":"6a7cc542ffce3887fe0905a5","slug":"13-injured-including-a-woman-in-two-incidents-of-assault-ballia-news-c-190-1-ana1001-170706-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मारपीट की दो घटनाओं में महिला समेत 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मारपीट की दो घटनाओं में महिला समेत 13 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर विवाद को लेकर हुई मारपीट की दो घटनाओं में महिला समेत 13 लोग घायल हो गए। दोनों मामलों में पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिवरामपट्टी गांव में रास्ते के विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने से कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर सात महिलाओं समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। सरोज देवी ने आरोप लगाया कि सुमेर, मानसा, लालसा और मुन्नी ने गाली-गलौज कर मारपीट की तथा बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बेटी और बहू को भी घायल कर दिया।
वहीं, सुमेर राजभर ने आरोप लगाया कि नितेश, किशन, अंशु, सरोज, निभा और निशा ने रंजिश में हमला किया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
वहीं, छोटकी सेरिया गांव में खेत में घास सुखाने वाली दवा छिड़कने को लेकर मंगलवार शाम विवाद हो गया। आरोप है कि विशाल माली, छोटू माली, बाबू माली और लट्टू माली ने सुरेश माली, उनके बेटे अंकित कुमार और भांजे कृष्णा माली को लाठी-डंडों से पीट दिया। तीनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। आरोपितों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।