फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth injured in collision with speeding bike dies

Ballia News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत

Tue, 18 Aug 2026 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in collision with speeding bike dies
नगरा। नगरा थाना क्षेत्र के जुड़नपुर चट्टी पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जुड़नपुर गांव निवासी डब्लू राठौर ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि बड़े भाई जयप्रकाश राठौर (29) 14 अगस्त की शाम करीब छह बजे डिहवां बाजार से पैदल घर लौट रहे थे। जुड़नपुर चट्टी पर वशिष्ठ चौहान के घर के सामने डिहवां की ओर से आ रही बाइक संख्या के चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार में पीछे से जयप्रकाश को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें मऊ स्थित प्रकाश हॉस्पिटल ले गए। वहां भी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया। 17 अगस्त को जयप्रकाश की मौत वाराणसी में इलाज के दौरान हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed