{"_id":"6a1331db1fcfa4e08a027797","slug":"1760-patients-arrived-for-treatment-at-the-jan-arogya-mela-balrampur-news-c-99-1-brp1003-148949-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जन आरोग्य मेले में इलाज के लिए पहुंचे 1760 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जन आरोग्य मेले में इलाज के लिए पहुंचे 1760 मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 24 May 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो-6- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में मरीज देखते चिकित्सक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर/पिपरहवा चौराहा। छुट्टी के दिन मरीजों का उपचार करने के लिए रविवार को 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1760 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें 647 मरीज उल्टी-दस्त व बुखार से प्रभावित दिखे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर व डॉ. मोहसिन अली सिद्दीकी ने मरीजों का उपचार किया। दोपहर 12.14 बजे तक यहां पर 38 मरीज देखे जा चुके थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि इस समय गर्मी व लू के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। मरीजों को सेहत का ध्यान रखने का सुझाव दिया गया है। पिपरहवा चौराहा क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदमहरा में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार गौतम ने 39 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मेले में बुखार, पेट दर्द व कमजोरी के मरीजों की संख्या अधिक रही। नैकिनिया निवासी रामजस ने बताया कि बुखार व सिर दर्द की समस्या है। राजेंद्र ने बताया कि तीन दिनों से उल्टी-दस्त की समस्या है, चिकित्सक को दिखाकर दवा लिया है। सुशीला ने बताया कि उन्हें खांसी की समस्या थी, डॉक्टर ने दवा लिखा है। इस अवसर पर एएनएम सुमन, एलटी रफीउद्दीन व रंजीत मौजूद रहे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा एकडंगा में आयोजित स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने मेले में आने वाले सभी मरीजों का रक्तचाप, शुगर, टीबी, कुष्ठ, नेत्र व दंत रोगों की जांच करने का निर्देश दिया। गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच व परिवार नियोजन संबंधी परामर्श देने की बात कही। सीएमओ ने बताया कि मेले में 1760 मरीजों का उपचार हुआ है। इसमें 732 पुरुष, 802 महिलाएं और 226 बच्चे शामिल हैं।
Trending Videos