{"_id":"6a13322010ed6f133604fc8f","slug":"cadets-learn-discipline-and-leadership-at-the-camp-balrampur-news-c-99-1-slko1018-148947-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: शिविर में कैडेटों को मिली अनुशासन और नेतृत्व की सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: शिविर में कैडेटों को मिली अनुशासन और नेतृत्व की सीख
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 24 May 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो-20- जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित शिविर में शूटिंग करते एनसीसी कैडेट्स। स्रोत विद्यालय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय घुघुलपुर में चल रहे एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर में रविवार को अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। शिविर में एनसीसी के कैडेटों को सैन्य प्रशिक्षण के साथ अनुशासन एवं नेतृत्व विकास का गुर सिखाया गया।
शिविर के दौरान कैडेटों को परेड, ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार और स्वच्छता संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षकों ने कैडेटों को टीम भावना, समय पालन और जिम्मेदारी निभाने के महत्व से अवगत कराया। 51वीं यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद सिंह पटवाल ने कहा कि एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने बताया कि सेवा और अनुशासन एनसीसी की मूल पहचान हैं और प्रत्येक कैडेट का दायित्व है कि वह समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाए। शिविर में समूह गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। कैडेटों ने कहा कि शिविर से उन्हें नई सीख, आत्मविश्वास और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है।
Trending Videos