फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   229 poor families to receive the gift of a permanent roof

Balrampur News: 229 गरीबों को मिलेगी पक्की छत की सौगात

Tue, 28 Jul 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 28 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
229 poor families to receive the gift of a permanent roof
बलरामपुर। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जिले के गरीब और आवासविहीन परिवारों को जल्द ही पक्के घर की सौगात मिलने वाली है। योजना के तहत जिले को इस वर्ष 619 आवासों का लक्ष्य मिला है, जिसमें से अब तक 229 पात्र लाभार्थियों के आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। बैंक खातों का सत्यापन पूरा होते ही लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त की धनराशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


लाभार्थियों के दस्तावेजों और बैंक खातों का सत्यापन कराया जा रहा है, ताकि योजना की धनराशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की जा सके। सत्यापन पूरा होने वाले लाभार्थियों को बिना देरी के योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। वहीं, शेष लक्ष्य के लिए पात्र परिवारों के चयन और आवास स्वीकृति की प्रक्रिया भी जारी है।
विज्ञापन


परियोजना निदेशक विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जिले को 619 आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इनमें से 229 लाभार्थियों को स्वीकृति दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि बैंक खातों का सत्यापन पूरा होते ही पहली किस्त की राशि लाभार्थियों के खातों में भेज दी जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और आवासविहीन परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है। विभाग की ओर से सभी पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुसार लाभ दिलाने की प्रक्रिया जारी है। योजना के पूरा होने से जिले के सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों का अपने पक्के घर का सपना जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed