{"_id":"6a68f564ae14dffd5907b5e8","slug":"statues-of-dr-ambedkar-will-be-installed-at-public-places-in-four-assembly-constituencies-balrampur-news-c-99-1-slko1019-152338-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चार विधानसभा क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चार विधानसभा क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाएं
Wed, 29 Jul 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख चौराहों पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 स्थानों का चयन किया जाएगा, जहां प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। एक प्रतिमा के निर्माण और स्थापना पर करीब 10 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
प्रतिमा स्थापना के लिए समाज कल्याण विभाग ने जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव मांगे हैं। प्रस्तावों के आधार पर ऐसे स्थानों का चयन किया जाएगा, जहां आमजन की पहुंच आसान हो और जिनका सामाजिक व ऐतिहासिक महत्व भी हो। प्रस्ताव मिलने के बाद विभागीय स्तर पर स्थलों का परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद चयनित प्रस्तावों को शासन की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
योजना के तहत प्रतिमाओं के साथ चबूतरा निर्माण, स्थल का सुंदरीकरण और अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी विकास कराया जाएगा। विभाग का उद्देश्य डॉ. आंबेडकर के विचारों और योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही सार्वजनिक स्थलों का विकास करना है।
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित कराने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। प्रत्येक क्षेत्र में 10 स्थानों के लिए जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद उनका परीक्षण कर पात्र स्थलों का चयन किया जाएगा और स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा।