{"_id":"69f789a69b2ed0bc8b0c055e","slug":"655-children-will-study-in-convent-schools-balrampur-news-c-99-1-slko1018-147531-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कॉन्वेंट स्कूलों में पढ़ाई करेंगे 655 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कॉन्वेंट स्कूलों में पढ़ाई करेंगे 655 बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 03 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के परिषदीय विद्यालय में पढ़ाई करते विद्यार्थी
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए निजी कॉन्वेंट स्कूलों के दरवाजे खुल गए हैं। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत इस वर्ष तीन चरणों में लॉटरी प्रक्रिया से 655 विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें विभिन्न निजी विद्यालयों में सीट आवंटित की गई है। इनमें से अब तक 543 बच्चों का प्रवेश कराया जा चुका है, जबकि शेष विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने बताया कि आरटीई के तहत प्रवेश लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को ड्रेस और किताबों के लिए पांच-पांच हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम होगा और बच्चों की पढ़ाई निर्बाध रूप से चल सकेगी। अभिभावक सुरेश कुमार ने बताया कि यह सुविधा काफी बेहतर है, उनका बेटा भी कान्वेंट स्कूल में पढ़ाई कर सकेगा। इसी तरह संतोष ने भी कहा कि इस पहल से गरीब बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ी है। बीएसए ने स्पष्ट कहा कि जिन विद्यालयों को छात्र आवंटित किए गए हैं, वहां प्रवेश देने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि चयनित बच्चों का समय से दाखिला सुनिश्चित कराया जाए।
-- -- -- -- --
फीस का भुगतान करेगा विभाग
-- जिन निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा, वहां फीस के रूप में विभाग की ओर से प्रति छात्र प्रतिमाह अधिकतम 450 रुपये तक का भुगतान किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालयों से प्राप्त प्रस्तावों का सत्यापन कर रिपोर्ट देंगे, जिसके बाद नियमानुसार भुगतान की कार्रवाई की जाएगी। शिक्षाविद डॉ. श्रीनारायण तिवारी ने बताया कि जिले में यह योजना उन परिवारों के लिए उम्मीद बनकर आई है, जो आर्थिक तंगी के कारण निजी विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाने का सपना पूरा नहीं कर पाते थे। अब सैकड़ों बच्चे कॉन्वेंट स्कूलों में पढ़कर बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ाएंगे।
Trending Videos