{"_id":"69f789113451b7a90b04f9c8","slug":"sahalag-increased-the-shine-of-the-textile-market-balrampur-news-c-99-1-slko1019-147515-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सहालग ने बढ़ाई कपड़ा बाजार की चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सहालग ने बढ़ाई कपड़ा बाजार की चमक
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 03 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के चौक बाजार में कपड़े की खरीदारी करते लोग ।
विज्ञापन
बलरामपुर। सहालग में शहर का कपड़ा बाजार गुलजार हो गया है। सराय फाटक स्थित बाजार, भगवतीगंज व चौक बाजार आदि स्थानों पर शनिवार को खरीददारों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। खास बात यह रही कि इस बार ग्राहकों की पसंद में बदलाव साफ नजर आया और उन्होंने फैशन के साथ-साथ आराम को प्राथमिकता दी। यही कारण है कि कॉटन और लिनन के कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ रही है।
दुकान और शोरूमों में ग्राहकों की चहल-पहल के बीच कॉटन का कुर्ता-पायजामा, लिनन शर्ट, सूती साड़ियां, कॉटन शर्ट, टी-शर्ट और ट्राउजर की खरीदारी सबसे ज्यादा होती दिखी। कपड़ा व्यवसायी राहुल ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों में ग्राहकों का रुझान तेजी से बदला है। सिंथेटिक कपड़ों के बजाय लोग सूती और लिनन फैब्रिक को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। उनका कहना है कि मौसम के अनुसार हल्के और आरामदायक कपड़ों की मांग स्वाभाविक रूप से बढ़ रही है, जिससे बिक्री में इजाफा हुआ है। खरीदारी करने आई ममता ने बताया कि गर्मी के मौसम में सूती कपड़े ज्यादा आराम दायक रहते हैं, इसलिए उन्होंने कॉटन साड़ी और सूट खरीदे। कंचन वर्मा का कहना है कि अब फैशन के साथ कपड़ों का हल्का और आरामदायक होना भी जरूरी हो गया है। रजनी तिवारी और शालिनी ने भी बताया कि शादी-ब्याह के लिए उन्होंने हल्के रंग और कॉटन फैब्रिक को प्राथमिकता दी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
बाजार में कपड़ों के दाम
कॉटन शर्ट: 700 से 1500 रुपये
लिनन टी-शर्ट: 400 से 800 रुपये
जींस: 700 से 1500 रुपये
ट्राउजर: 1000 से 2000 रुपये
लेडीज कुर्ती सेट: 1200 से 3000 रुपये
कॉटन साड़ियां: 1500 से 4000 रुपये
Trending Videos