{"_id":"69f7898651ed63a6e5035ab2","slug":"electricity-supply-to-20-villages-remained-disrupted-for-15-hours-leaving-consumers-distressed-balrampur-news-c-99-1-brp1003-147549-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 15 घंटे गुल रही 20 गांवों की बिजली, उपभोक्ता हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 15 घंटे गुल रही 20 गांवों की बिजली, उपभोक्ता हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 03 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज तराई। रविवार को बारिश और तेज हवा के कारण जिला मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बाधित रही। महाराजगंज तराई क्षेत्र के बदलपुर, उदईपुर, छतुवापुर, दुदुरा, खैराखैरी, रतनपुर, केशवपुर, कौहरौड़ा, अलाहडीह और प्रेमनगर सहित 20 गांवों में करीब 15 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। तुलसीपुर विद्युत उपकेंद्र के तहत आने वाले इन गांवों में बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे।
उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग में फोन किया, लेकिन उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। कर्मचारियों ने बताया कि तेज हवा के कारण विद्युत केंद्र में फाल्ट हो गया था, जिससे आपूर्ति बाधित हुई। उपभोक्ता अशोक कुमार, अब्दुल अजीज, पदारथ, शिवकुमार और बालमुकुंद ने शिकायत की। उन्होंने कहा कि जरा सी हवा चलने पर भी बिजली काट दी जाती है। फोन करने पर भी कोई अधिकारी या कर्मचारी ध्यान नहीं देता है। जेई दयाराम ने बताया कि लोकल फाल्ट की वजह से हैरया फीडर की आपूर्ति ठप है।
शहर में विद्युत आपूर्ति बाधित
नगर के गोंडा मार्ग पर भगवतीगंज में पेड़ की टहनियों की कटाई-छंटाई कार्य के कारण बिजली गुल रही। वहीं नगर के सिविल लाइन मोहल्ले में बड़ा परेड ग्राउंड के पास पोल व विद्युत तार शिफ्टिंग की गई। इस कार्य के कारण शहर में चार घंटे बिजली काट दी गई। 11 केवी सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र से संबंधित पीपल तिराहा, सरयू नहर कॉलोनी, दीक्षित कॉलोनी, बरमबाबा थान, नीलकोठी, अचलापुर व माया होटल के आसपास के क्षेत्र प्रभावित हुए। यह कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक जारी रही।
घंटों काट देते हैं बिजली
उपभोक्ता सुनील कुमार, राहुल, सुहेल, मनोज और आलोक ने बताया कि रविवार छुट्टी का दिन था। बच्चे भी घर पर थे, जिससे बिजली गुल रहने से उन्हें काफी परेशानी हुई। अधिशासी अभियंता अजय सिंह ने बताया कि सिविल लाइन मोहल्ले में सड़क चौड़ीकरण के कारण विद्युत पोल व तार की शिफ्टिंग करनी पड़ी थी।
Trending Videos