सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   924 hand pumps are broken, villagers are yearning for drops of water

Balrampur News: 924 हैंडपंप खराब, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
924 hand pumps are broken, villagers are yearning for drops of water
बलरामपुर के भगवानपुर गांव में लगा खराब हैंडपंप।-संवाद
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। क्षेत्र में खराब पड़े हैंडपंपों के चलते पेयजल संकट गहराता जा रहा है। क्षेत्र की 110 ग्राम पंचायतों में 3330 इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं। इनमें से 159 रिबोर और 765 मरम्मत के इंतजार में हैं। गर्मी के मौसम में स्थिति और गंभीर हो गई है, जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos

ठाकुरजोत गांव में करीब 10 हैंडपंप पिछले तीन से चार वर्षों से खराब हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीण जगमोहन मिश्र ने बताया कि गांव में कई हैंडपंप खराब हैं, जिससे पानी के लिए दूर जाना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को हो रही है। रामजी ने कहा कि तीन-चार साल से हैंडपंप खराब हैं, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। गर्मी में हालात और खराब हो जाते हैं। रामकृपाल तिवारी ने बताया कि कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन मरम्मत नहीं हुई। लोगों को मजबूरी में दूसरे गांवों से पानी लाना पड़ता है। वहीं,गिरधर गोपाल ने कहा कि अगर समय से हैंडपंप ठीक हो जाएं तो लोगों को राहत मिल सकती है, लेकिन लापरवाही के कारण समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द दुरुस्त होगी व्यवस्था
सभी ग्राम प्रधानों और सचिवों को खराब हैंडपंपों को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। मरम्मत और रिबोर का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
प्रवीन कुमार गुप्ता, एडीओ पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed