फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A massive wave of devotion will surge in Shiva temples today on the occasion of Nag Panchami

Balrampur News: नागपंचमी पर आज शिवालयों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Sun, 16 Aug 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 16 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
A massive wave of devotion will surge in Shiva temples today on the occasion of Nag Panchami
फोटो-46-बलरामपुर के अटल चौराहा पर रंग-बिरंगी झंडी खरीदते लोग।-संवाद
बलरामपुर। नागपंचमी पर्व जिले में 17 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस बार नागपंचमी और सावन का तीसरा सोमवार एक ही दिन होने से शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। पर्व को लेकर रविवार को बाजारों में भी चहल-पहल रही। लोगों ने पूजा सामग्री और मंदिरों की सजावट के लिए रंग-बिरंगी झंडियां खरीदीं।
विज्ञापन

नागपंचमी पर श्रद्धालु भगवान शिव का रुद्राभिषेक व जलाभिषेक करने के साथ नाग देवता की विधि-विधान से पूजा करेंगे। घरों में भी नाग देवता की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। नगर के झारखंडी मंदिर, कल्पेश्वर नाथ महादेव मंदिर, उतरौला के दुखहरण नाथ मंदिर और पचपेड़वा के शिवगढ़ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिरों में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

पर्व को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह है। परंपरा के अनुसार बच्चे गुड़िया पीटकर नागपंचमी मनाएंगे। रविवार को बाजारों में महिलाओं और बच्चों ने पूजा सामग्री व झंडियां खरीदीं। सोमवार को सुबह से शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष और घंटियों से गूंजने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed