फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sri Lankan woman dies on bus while travelling to Shravasti

Balrampur News: श्रावस्ती जा रही श्रीलंकाई महिला की बस में मौत

Sun, 16 Aug 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 16 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Sri Lankan woman dies on bus while travelling to Shravasti
फोटो-12-बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में महिला की जांच करते चिकित्सक ।-स्रोत: नगरवासी
बलरामपुर। श्रावस्ती में दर्शन के लिए लुंबिनी से आ रही श्रीलंकाई महिला की शनिवार को टूरिस्ट बस में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। श्रावस्ती से कुछ किलोमीटर पहले उसके सीने में तेज दर्द उठा। बस में साथ मौजूद श्रीलंकाई महिला स्वास्थ्यकर्मी ने तत्काल सीपीआर दिया। चालक बस को जिला मेमोरियल चिकित्सालय लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


टूरिस्ट बस चालक मुकेश ने बताया कि 46 यात्रियों का समूह भारत और नेपाल की धार्मिक यात्रा पर आया है। समूह भोपाल, सांची, कौशांबी, वाराणसी, गया, कुशीनगर, वैशाली समेत नेपाल के लुंबिनी का भ्रमण कर चुका है। शनिवार सुबह सभी यात्री लुंबिनी से श्रावस्ती के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में अचानक एक महिला के सीने में तेज दर्द हुआ और उसकी हालत बिगड़ गई। साथी स्वास्थ्यकर्मी ने उसे सीपीआर दिया। चालक ने तत्काल बस को जिला मेमोरियल चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


मृतका की पहचान कहापोला अदा रैचिगे (56) पत्नी तुसारी इनौका, निवासी कालूबौला, श्रीलंका के रूप में हुई है। सहयात्रियों के अनुसार धार्मिक यात्रा के छह दिन अभी शेष थे। समूह को 22 अगस्त को दिल्ली से श्रीलंका लौटना था। घटना से अन्य यात्रियों में शोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed