{"_id":"6a454f7d829b6b98c00824e4","slug":"an-evening-of-poetry-infused-with-the-hues-of-patriotism-satire-and-love-balrampur-news-c-99-1-slko1018-150879-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: देशभक्ति, व्यंग्य और प्रेम के रंगों में रंगी काव्य संध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: देशभक्ति, व्यंग्य और प्रेम के रंगों में रंगी काव्य संध्या
Wed, 01 Jul 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। नगर पालिका बलरामपुर के 155वें स्थापना दिवस पर मंगलवार की रात संगीत संध्या व कवि सम्मेलन का आयोजन एमएलके महाविद्यालय के सभागार हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बाहर से आये कवियों के साथ स्थानीय कलाकारों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।
संगीत संध्या में दिल्ली से आये एसडी सिंह के साथ स्थानीय गायिका मांडवी तिवारी, वैष्णवी सिकरवार, अंशिका उपाध्याय, संजय गिरि, सूरज श्रीवास्तव एवं सूर्य प्रकाश शुक्ला आदि ने सुमधुर आवाज में गीत व गजल सुनाकर समां बांध दिया। इसके बाद नगर के सांस्कृतिक, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वालों को सम्मानित किया गया। बाराबंकी से आए विकास बौखल ने दुनिया को प्यार से जोड़ने की बात कही। मणिका दुबे ने सामाजिक संवेदना पर आधारित रचना से श्रोताओं को भावुक कर दिया। फरीदाबाद के दिनेश रघुवंशी ने किसानों के बलिदान को समर्पित कविता सुनाया।
अभय निर्भीक ने और कोटा राजस्थान से आए कुंवर जावेद ने काव्य पाठ किया। मनोज मिश्र कप्तान ने और सुरेश सैनिक ने जीवन की चुनौतियों को शब्द दिए। रुखसार बलरामपुरी ने प्रेम, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। डॉ. कलीम कैसर ने भारत की महानता का गुणगान किया। डॉ. ओम प्रकाश मिश्र ने और आदर्श त्रिपाठी ने सृजन को असली ताकत बताया। सम्मेलन के समापन पर हास्य कवि विनोद कलहंस ने भी काव्यपाठ किया। तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, ब्लाक प्रमुख हेमंत जायसवाल, ब्लाक प्रमुख राकेश तिवारी, महिपाल चौधरी, डीपी सिंह बैस, रमेश पाहवा, संजय शुक्ला, कुलदीप सिंह व डॉ. अब्दुल मन्नान सहित तमाम साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।