सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Angry over boyfriend's phone being switched off, girl climbs pole

Balrampur News: प्रेमी का फोन बंद होने से नाराज युवती खंभे पर चढ़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 15 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Angry over boyfriend's phone being switched off, girl climbs pole
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र के कसेरुआ ईसापुर गांव में दोपहर बाद अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। जहां पर प्रेमी का फोन बंद होने और बात न करने से नाराज युवती बिजली के खंभे में चढ़ गई। इस दौरान वह प्रेमी को बुलाने पर अड़ी रही। युवती के 80 फीट बिजली के पोल पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए।
Trending Videos

सीओ अकबरपुर नीतीश तिवारी सहित अकबरपुर व अहिरौली पुलिस मौके पर पहुंच उसे नीचे उतारने का प्रयास करती रही, लेकिन वह उतरने के लिए तैयार नहीं थी। करीब चार घंटे की मान मनौवल के बाद युवती को किसी तरीके से नीचे उतारा गया। वही युवती के पोल पर चढ़ने की जानकारी होते ही उसकी बहन व मां मौके पर पहुंच गई, लेकिन इसके बाद भी वह उतरने के लिए राजी नहीं थी। हालांकि इस दौरान प्रेमी की ओर से कोई नहीं पहुंचा था। सीओ ने बताया कि युवती को उतार लिया गया है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed