सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Doctors did not arrive on time, handicapped people were troubled

Balrampur News: समय से नहीं पहुंचे चिकित्सक, दिव्यांग हुए परेशान

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Doctors did not arrive on time, handicapped people were troubled
विज्ञापन
कटेहरी। स्थानीय ब्लॉक के ड्वाकरा हाल में बृहस्पतिवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से किया गया था। यहां पर सुबह से ही दिव्यांगों की भीड़ रही, लेकिन समय से चिकित्सकों के न आने से लोगों को परेशान होना पड़ा। दोपहर करीब एक बजे पहुंचे चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण किया।
Trending Videos

क्षेत्र के बिसुनपुर गांव के रहने सरजूपाल ने बताया कि वह सुबह दस बजे से शिविर में जांच कराने के लिए आए थे, लेकिन मेडिकल टीम के समय से न आने के कारण काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। इसी तरीके से क्षेत्र से आए अन्य लोगों ने भी बताया कि उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। इससे दिव्यांगों और उनके परिजनों में नाराजगी रही।शिविर में छह दिव्यांगों का परीक्षण किया गया। इनमें अलग-अलग प्रकार के दिव्यांग चार लोगों को ट्राई साइकिल वितरित किए जाने की प्रक्रिया पूरी की गई। वहीं एक आंख से संबंधित दिव्यांग को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इसके अलावा एक को एनटीपीसी के लिए रेफर किया गया। कार्यक्रम के नोडल डॉ. एस के वर्मा ने बताया कि शिविर में चिकित्सक ओपीडी में मरीज देखने के बाद जाते हैं। इसके कारण देर हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed