{"_id":"6acfbf12439d59f44302cd3f","slug":"body-of-missing-youth-found-in-sugarcane-field-suspected-death-by-electrocution-balrampur-news-c-99-1-slko1019-156379-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गन्ने के खेत में मिला लापता युवक का शव, करंट से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गन्ने के खेत में मिला लापता युवक का शव, करंट से मौत की आशंका
Wed, 14 Oct 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
फोटो-48-रामराज मझलकू यादव।-फाइल फोटो
बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के चाउरखाता रतनपुर गांव निवासी 30 वर्षीय रामराज मझलकू यादव का शव बुधवार सुबह घर के पीछे गन्ने के खेत में मिला। वह मंगलवार सुबह घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे। परिवार की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर करंट लगने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
मृतक के पिता तुलाराम यादव ने बताया कि रामराज मंगलवार सुबह करीब छह बजे घर से निकले थे। परिवारजन ने दिनभर गांव, रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद शाम को देहात कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। रातभर खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। बुधवार सुबह करीब सात बजे घर के पीछे तुलाराम वर्मा के गन्ने के खेत में उनका शव मिला। उनके एक हाथ पर जलने और गले पर कटने के निशान थे।
घर पर साझेदारी में चलाते थे आटा चक्की
रामराज घर पर ही साझेदारी में आटा चक्की चलाते थे। उनके तीन बच्चे हैं। इनमें 13 वर्षीय शैलेश, नौ वर्षीय दीपा और पांच वर्षीय कार्तिक शामिल हैं। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
खेत की तारबंदी में प्रवाहित था करंट
प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि जिस खेत में शव मिला, उसके चारों तरफ लोहे के तारों की बाड़ लगी थी। इसमें करंट प्रवाहित था। ऐसे में करंट लगने से मौत होने की आशंका है। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।